5G Smartphone: खतरनाक फीचर्स के साथ भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन?

0
7

5G Smartphone: आईटेल कम्पनी ने भारतीय बाजार में अपना सबसे सस्ता 5G फोन Itel P55 5G को लॉन्च किया। इस फोन को 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है।

पोको कम्पनी ने अपना 5G स्मार्टफोन POCO M6 Pro 5G फोन को भी पेश किया गया है। इस फोन के साथ भी दमदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। तो आइये जानते हैं फीचर्स के बारे में

Itel P55 5G vs POCO M6 Pro 5G के फीचर्स

Poco M6 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले है। वहीं itel P55 में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 Hz का रिफ्रेश रेट और (1600×720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है।

itel P55 5G launched as cheapest 5g smartphone in india priced under 10000  rupees - Tech news hindi - भारत का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च; 50MP कैमरा,  12GB रैम और कीमत

फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Poco M6 Pro 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा IR ब्लास्टर और हेडफोन जैक भी मिलता है। वहीं Itel P55 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके साथ एंड्रॉयड 13 आधारित ItelOS यूआई मिलता है। इसके साथ भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

Poco M6 Pro 5G और Itel P55 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है। पोको फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस है। वहीं आईटेल के साथ भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

5G Smartphone: खतरनाक फीचर्स के साथ भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन?

Poco M6 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलता है। वहीं Itel P55 5G में 5000 mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here