Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, युवाओं में दिखा जोश

0
10

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी देश भर में प्रचार कर रहे हैं। इस बीच उनकी ये यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा में डबल धमाके के साथ दिखी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में गठबंधन का प्रचार आगरा से शुरू हो रहा है। इस बीच राहुल की इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ अखिलेश यादव ने भी अपना दम दिखाया। रविवार यानी 25 फरवरी को आगरा के बगिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का माहौल अलग ही देखने को मिला। उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने आगरा से अपने जीत का दंभ भरते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहाँ सबसे पहले प्रियंका गांधी और फिर अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया।

अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा मोहब्बत की दुकान है। यहां से जितनी भी मोहब्बत ले जा सकते हैं ले जाइये। आने वाले वक्त में हमें संविधान को बचाने के लिए काम करना है। आने वाले समय में बीजेपी हारेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देश का किसान दुखी है, नौजवानों के सपने तोड़े जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… सांसद Ritesh Pandey ने BSP छोड़ थामा BJP का दामन, मायावती ने कही बड़ी बात

राहुल गांधी ने कहा कि, “मुझे भीड़ में से एक लड़का आया और कहता है की मैं जानता हूँ कि आप क्या कर रहे हैं। मैंने पूछा कि मैं क्या कर रहा हूँ तो उसने कहा कि आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। आज देश में नफरत का बाजार खुला हुआ है। इस देश में गरीबो के साथ अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में अन्याय शब्द को भी जोड़ दिया।

राहुल ने आगे कहा, आज देश में नफरत का बाजार खुला हुआ है। देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। इस देश में गरीबो के साथ अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में अन्याय शब्द को भी जोड़ दिया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अखिलेश यादव का स्वागत है। आज बहुत खुशी का दिन है, हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here