Lok Sabha Election 2024: अमेठी-रायबरेली में लगे राहुल-प्रियंका गांधी के पोस्टर, कल होगा रोड शो

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय अभी बरकरार है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि आज रात तक कांग्रेस रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी और अमेठी सीट से राहुल गांधी के नाम का ऐलान कर सकती है।

आपको बता दे कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे। वह 2019 में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। अमेठी और रायबरेली सीट पर शुक्रवार यानी 3 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कांग्रेस को आज ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ेगी. पार्टी ने दोनों सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है।

Lok Sabha Election 2024: अमेठी-रायबरेली में लगे राहुल-प्रियंका गांधी के पोस्टर, कल होगा रोड शो

रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लग रहे हैं। वहीं अमेठी के कांग्रेस दफ्तर में राहुल के साथ अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अमेठी में शुक्रवार को कांग्रेस का रोड शो है। प्रशासन से इसकी इजाजत मिल गई है. अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं, क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी अमेठी सीट के लिए पार्टी की सबसे संभावित पसंद हैं। वहीं प्रियंका गांधी को रायबरेली से मैदान में उतारा जा सकता है। प्रियंका के अलावा इस सीट पर इंदिरा गांधी के नजदीकी रिश्तेदार एवं कांग्रेस की पूर्व नेता शीला कौल के पौत्र के नाम की भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें…

Solar Air Conditioner: सोलर AC पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, लेने के लिए मची होड़

Tata Nano की EV कार में मिलेगा दमदार माइलेज के साथ शानदार फीचर्स

Glody Brar की मरने की खबर झूठी, अमेरिकी पुलिस ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment