यूपी: अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को ATS ने गिरफ़्तार किया

यूपी: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने सोमवार को राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या लोगों में 16 महिलाएं और लड़कियां तथा 58 पुरुष शामिल हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यूपी एटीएस ने प्रदेश के अलग-अलग जिले से कुल 74 रोहिंग्या पकड़े हैं, जिसमें मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, गाजियाबाद से 4, हापुड़ से 13, मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या अरेस्ट किये गये हैं। इसके अलावा हापुड़ से 2 पुरुष बाल अपचारी और 1 महिला बाल अपचारी को दबोचा है। वही, मेरठ से एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment