Deoria Big News: देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की निर्मम हत्या

Deoria Big News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

क्या है पूरा मामला

देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment