देवरिया : ब्रिटिश सेना में कार्यरत भारतीय डॉक्टर की लंदन में हुई मृत्यु

0
583
देवरिया : ब्रिटिश सेना में कार्यरत भारतीय डॉक्टर की लंदन में हुई मृत्यु

देवरिया : देवरिया जनपद के पैकौली ग्राम निवासी डॉ सुरेश प्रताप शाही जो ब्रिटिश आर्मी में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे उनका देहांत कल लंदन में भारतीय समयनुसार 3 बजे दिन में हुआ है। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके गृह गांव पैकौली में शोक की लहर दौड़ गयी।

स्व० सुरेश प्रताप शाही जी की शिक्षा लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से हुई थी। उन्होंने MBBS के साथ MRCP, FRCP भी किया था। डॉ सुरेश 55 वर्षों से ब्रिटेन में थे। हालांकि, अपने राष्ट्र से दूर रहकर भी वो अपनी मिट्टी और संस्कृति से गहरे जुड़े थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एक पौत्र और पौत्री छोड़ कर गए हैं।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में संजय शुक्ल, संदीप मिश्रा एडवोकेट, संतोष अग्रवाल, संजीव शुक्ला, राबी शुक्ला, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजू शाही, लल्लन शाही, शम्भू नाथ यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

[the_ad_placement id=”content”]

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here