Prayagraj: बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकराई, पांच लोगों की मौत

0
740
Prayagraj

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं और एक साल का बच्चा शामिल हैं। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा प्रयागराज के हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ है। वहीं हादसे के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ सोरांव के रहने वाले उमेश अपने परिवार के साथ किराए की टवेरा कार से विंध्‍याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह 6:40 बजे कार जैसे ही हंडिया टोल प्लाजा के पास पहुंची अचानक बेकाबू हो गई। ड्राइवर कार को सम्‍भाल नहीं पाया और कार बिजली के खंभे से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद कार पलट गई। कार में सवार रहे पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में चार महिलाएं और एक बच्‍ची शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।

गाड़ी में सवार थे 10 लोग

हादसे में रेखा देवी पत्नी संजय अग्रहरी 45 वर्ष, कृष्णा देवी पत्नी श्यामलाल 70 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश 32 वर्ष, कविता पत्नी दिनेश 36 वर्ष और एक साल की ओजस की मौत हो गई। जबकि उमेश, प्रिया, गोटू, ऋषभ और ड्राइवर इरशाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मची चीख पुकार पर ग्रामीणों ने पहुंच शवों को बाहर निकाला।

सीएम ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में पांच लोगों की मौत पर दुख जताया है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों का उचित उपचार किया जाए।

यह भी पढ़ें… 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here