Lok Sabha Election 2024: अमेठी-रायबरेली में लगे राहुल-प्रियंका गांधी के पोस्टर, आज होगा रोड शो

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय अभी बरकरार है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि आज रात तक कांग्रेस रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी और अमेठी सीट से राहुल गांधी के नाम का ऐलान कर सकती है।

आपको बता दे कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे। वह 2019 में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। अमेठी और रायबरेली सीट पर शुक्रवार यानी 3 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कांग्रेस को आज ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ेगी. पार्टी ने दोनों सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी अमेठी सीट के लिए पार्टी की सबसे संभावित पसंद हैं। वहीं प्रियंका गांधी को रायबरेली से मैदान में उतारा जा सकता है। प्रियंका के अलावा इस सीट पर इंदिरा गांधी के नजदीकी रिश्तेदार एवं कांग्रेस की पूर्व नेता शीला कौल के पौत्र के नाम की भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें…

Samsung Galaxy S23 FE: सैमसंग फोन के दाम में कई हजार की कटौती, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे FAN

Solar Air Conditioner: सोलर AC पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, लेने के लिए मची होड़

Tata Nano की EV कार में मिलेगा दमदार माइलेज के साथ शानदार फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment