Lok Sabha Election 2024: सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, लिस्ट में शिवपाल यादव भी शामिल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी है। वही सपा ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट दिया गया है। साथ ही चार जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वाराणसी, बदायूं, कैराना, बरेली और हमीरपुर सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदायूं से प्रत्याशी बदलते हुए अपने चाचा शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया। सपा की पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार बनाए गए थे, लेकिन तीसरी लिस्ट में बदलाव कर शिवपाल यादव को मैदान में उतार दिया गया।

सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल पर विश्वास जताया है। कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन चुनाव लड़ेंगी, जबकि प्रवीण सिंह ऐरन को बरेली और अजेंद्र सिंह राजपूत को हमीरपुर से टिकट मिला है। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे।

कन्नौज और आजमगढ़ के प्रभारी बने धर्मेंद्र यादव

पार्टी की ओर से चार जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। महबूब अली, राम अवतार सैनी अमरोहा के प्रभारी बनाए गए हैं तो मनोज चौधरी को बागपत की जिम्मेदारी मिली है। सपा ने धर्मेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कन्नौज और आजमगढ़ का प्रभारी बनाया।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment