Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। सपा प्रमुख अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन करने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अंत भला तो सब भला… गठबंधन होगा।” सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा, “कोई विवाद नहीं है, जल्दी ही इसका ऐलान होगा।” वहीं, समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी में वापस आएंगे। अगर नहीं आए तो उनके खिलाफ वाले सपा में आएंगे।

वही माना जा रहा है कि सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। बुधवार शाम को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की जा सकती है। अखिलेश यादव यूपी में कांग्रेस को 17 से 19 सीटें दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment