UP Police: वर्दी में रील बनाई तो खैर नहीं, पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी जारी

0
376

UP Police: यूपी के पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी जारी कर दी गई है। नई पॉलिसी के अनुसार कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर खासकर वर्दी में Facebook और Instagram जैसे ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि ड्यूटी पर कोई अपना पर्सनल अकाउंट नहीं चलाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार नई पॉलिसी में कहा गया है कि यूपी पुलिसकर्मी थाना, पुलिस लाइन या फिर कार्यालय के निरीक्षण और पुलिस ड्रिल और फायरिंग में भाग लेने का लाइव नहीं कर सकते। अगर किसी ने ऐसा किया तो इसे गोपनीयता की नीति का उल्लंघन माना जाएगा। इतना हीं नहीं विभागीय प्रशिक्षण, ड्रिल, वेबीनार आदि में वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया जा सकता।

वर्दी में रील बनाई तो मुसीबत

उत्तर प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान ने इस नई नीति को मंजूरी दी है। यूपी सरकार की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नई निर्देशों के मुताबिक पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान कोई सोशल मीडिया साइट का उपयोग नहीं करें। ड्यूटी के बाद वर्दी में रील नहीं बना सकते हैं। कहीं तैनात के दौरान किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव नहीं कर सकते हैं। Yamaha की दमदार बाइक जल्द होगी लॉच, जानिए फीचर्स

यूपी पुलिस कर्मियों के जारी नई पॉलिसी:

  • पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया का व्यक्तिगत उपयोग नहीं करना होगा।

  • पुलिस वालों को वीडियो, रील बनाने पर रोक लगाई गई।

  • सरकारी कार्य में पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

  • किसी की टिप्पणी पर पुलिसकर्मी ट्रोलिंग नहीं कर सकते हैं।

  • पुलिसकर्मी खुद की वाहवाही के वीडियो बनाने पर भी रोक रहेगी।

  • जन शिकायतों का लाइव प्रसारण भी नहीं कर सकते हैं।

  • कोई भी पुलिस वाला विवादित ग्रुप ज्वॉइन नहीं कर सकता है।

  • सोशल मीडिया में प्रोफेशनल डीपी ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • वीडियो, रील, गाना आदि पर भी रोक रहेगी।

  • सोशल मीडिया केवल शासकीय हित में इस्तेमाल करना होगा।

  • किसी पीड़ित का चेहरा या शिनाख्त नहीं कर सकते हैं।

  • सोशल मीडिया पर फोटोबाजी करने पर भी रोक लगाई गई है।

  • वरिष्ठ अफसर या सहकर्मी पर कमेंट भी नहीं कर सकते हैं।

  • सोशल मीडिया पर फॉलोबैक में सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

  • पुलिस कर्मी अब असलहों का प्रदर्शन भी नहीं कर सकते हैं।

  • बिना सत्यापित कोई भी सूचना फॉरवर्ड नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here