Tuesday, March 10, 2026
HomeGadgets17 मार्च लॉन्च होंगे POCO X8 Pro और X8 Pro Max स्मार्टफोन

17 मार्च लॉन्च होंगे POCO X8 Pro और X8 Pro Max स्मार्टफोन

पोको कंपनी भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। कम्पनी ने लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। फोन के डिजाइन व कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। ये फोन ब्लैक व व्हाइट कलर ऑप्शन में दस्तक देने वाले हैं।

Flipkart पर POCO X8 Pro सीरीज को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसके जरिए फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। POCO X8 series 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max 5G लाए जाएंगे। यह सीरीज का ग्लोबल डेब्यू होगा जिसे मंच से नए पोको स्मार्टफोंस को एक साथ भारत सहित कई अन्य देशों में उतारा जाएगा।

POCO X8 Pro Specifications

पोको एक्स8 प्रो फोन 6.59 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देने वाला है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। इसके अलावा, फोन फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 6500mAh की हो सकती है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल सकती है।

POCO X8 Pro Max Specifications

पोको एक्स8 प्रो मैक्स फोन 6.83 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देने सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही इस फोन में भी सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 9000mAh की हो सकती है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल सकती है।

Also Read:- AC Under 25000: गर्मी में भी घर को शिमला बना देंगे ये AC

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular