JioHome: रिलायंस जियो ने अपने होम एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म JioHome के तहत नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी अब ग्राहकों को एक ही कनेक्शन पर Wi-Fi, Live TV और OTT ऐप्स की सुविधा देने वाले 3-in-1 प्लान के साथ-साथ TV-Only और Wi-Fi-Only प्लान भी ऑफर कर रही है।
₹555 से शुरू होंगे 3-in-1 प्लान
JioHome के 3-in-1 प्लान की शुरुआती कीमत ₹555 प्रति माह है। इन प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड Wi-Fi के साथ 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 से ज्यादा OTT एंटरटेनमेंट ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
कंपनी के मुताबिक, चैनल लाइनअप में 200 से ज्यादा HD चैनल भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को Wi-Fi 6 राउटर की सुविधा भी दी जाती है।
₹400 से शुरू TV-Only प्लान
जिन ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं है और वे केवल टीवी कंटेंट चाहते हैं, उनके लिए JioHome के TV-Only प्लान भी पेश किए गए हैं। इनकी प्रभावी कीमत ₹400 प्रति माह से शुरू होती है।
इसके साथ ही कंपनी ने ऐसे ग्राहकों के लिए Wi-Fi-Only प्लान भी उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें मुख्य रूप से घर में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहिए।
2.25 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंच
रिलायंस जियो के अनुसार, JioHome सर्विस 2.25 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंच चुकी है। कंपनी का दावा है कि नए प्लान के जरिए ग्राहकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग कनेक्शन लेने के बजाय एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट, टीवी और OTT मनोरंजन की सुविधा मिल सकेगी।
नए प्लान ऐसे समय में पेश किए गए हैं जब टेलीकॉम और डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनियां एक ही पैकेज में इंटरनेट, लाइव टीवी और OTT कंटेंट उपलब्ध कराने पर जोर दे रही हैं।
READ MORE- यूपी चुनाव 2027: संजीव बालियान बोले- कांटे की टक्कर, अमित शाह और सुनील बंसल का अनुभव अहम






