Tuesday, September 29, 2026
HomeTechnology8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा OPPO K14 Plus...

8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा OPPO K14 Plus 5G, 30 हजार से कम होगी कीमत

OPPO K14 Plus 5G: स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए OPPO एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि OPPO K14 Plus 5G को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश कर रही है जो कीमत के साथ-साथ दमदार हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन्स को प्राथमिकता देते हैं।

OPPO K14 Plus 5G में बड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन में 16GB तक की RAM क्षमता भी मिलेगी।

OPPO K14 Plus की कीमत 30 हजार से कम

OPPO K14 Plus 5G: के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस Goldee Patnaik के मुताबिक, कंपनी OPPO K14 Plus 5G को भारतीय बाजार में आक्रामक कीमत पर उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि फोन की कीमत 30,000 रुपये से कम रखी जाएगी।

कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फोन खरीदने से पहले उसके स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करते हैं। कीमत के हिसाब से फोन में प्रीमियम हार्डवेयर देने पर कंपनी का जोर है।

144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले

OPPO K14 Plus 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान यूजर्स को ज्यादा स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

AMOLED पैनल और 1.5K रेजोल्यूशन इसे इस प्राइस सेगमेंट में डिस्प्ले के लिहाज से खास बनाते हैं।

Dimensity 7360 Max प्रोसेसर की ताकत

परफॉर्मेंस के लिए OPPO K14 Plus 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बेहतर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग चाहते हैं।

फोन में 8GB फिजिकल RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलेगा। यानी यूजर्स को कुल 16GB तक RAM क्षमता का फायदा मिल सकेगा।

8000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO K14 Plus 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी बताई जा रही है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

कंपनी ने फिलहाल फोन की चार्जिंग स्पीड और कैमरा सेटअप से जुड़ी सभी जानकारियां सामने नहीं रखी हैं। इन फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान मिल सकती है।

29 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च

OPPO K14 Plus 5G को भारत में 29 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम रखने की बात कही है। ऐसे में लॉन्च के बाद इसकी वास्तविक कीमत, अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट और उपलब्धता की जानकारी सामने आएगी।

अगर OPPO इस फोन को बताए गए स्पेसिफिकेशन्स के साथ प्रतिस्पर्धी कीमत पर बाजार में उतारती है, तो यह 30 हजार रुपये से कम वाले सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकता है।

READ MORE – यूपी में चक्रवाती बारिश का कहर, 8 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने पहचान दी और पत्रकारिता ने दिशा तय की।मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को सिर्फ़ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज को देखने, समझने और उसके सवालों को सामने लाने के माध्यम के रूप में देखता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 मैं समाज, राजनीति, ज़मीनी सरोकार के साथ वर्तमान में समसामयिक विषयों पर लिखता हूँ इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, डिफेंस, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, देश और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को सरल और सहज भाषा में पाठकों तक पहुंचाना मेरी लेखन शैली और विवेक की प्राथमिकता है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post