Poco C85x 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने भारतीय बाजार में Poco C85x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने यह फोन बेहद कम कीमत में पेश किया है। यह फोन C-सीरीज का नया मॉडल है और इसे बड़ी बैटरी, बड़े डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
Poco C85x 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, स्मूथ फंक्शनिंग के लिए डिवाइस में Unisoc T8300 प्रोसेसर तथा 6300mAh बैटरी के साथ पेश किया गया। तो चलिए विस्तार से जानते है Poco C85x 5G स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारे में।
Poco C85x 5G Specifications
Display: Poco C85x 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच का HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट से लैस है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद मिल सकता है।
Processor: इस फोन में बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। इसके साथ Mali-G57 GPU है, जो रोजमर्रा के टास्क और हल्की गेमिंग को संभाल सकता है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
Camera: वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के लिए Poco C85x 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। यह फोन 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स
Poco C85x 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।
Poco C85x 5G Price
Poco C85x 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट मिलेगा। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Black, Gold और Green जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह फोन 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्लेटफार्म Flipkart पर सेल होगा।
Also Read:- 17 मार्च लॉन्च होंगे POCO X8 Pro और X8 Pro Max स्मार्टफोन


