Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं। वैभव ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन के स्क्वाड का ऐलान हुआ है। ईशान किशन को कप्तान नियुक्त किया गया है, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान बनाए गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी क्यों बने ईस्ट जोन के उपकप्तान?
ईस्ट जोन सिलेक्शन समिति की CAB क्लब हाउस में बैठकर हुई थी. इसी बीच चयनकर्ताओं ने ईस्ट जोन की टीम चुनी, जिसमें बंगाल और झारखंड के ज्यादातर खिलाड़ी शामिल थे। बिहार से सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही स्क्वाड में जगह बना पाए. टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, अनुकूल रॉय समेत कई अनुभवी घरेलू खिलाड़ी हैं. इसके बावजूद वैभव को उपकप्तान नियुक्त किया गया।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को एक ऑल फॉर्मेट प्लेयर के रूप में देख रहे हैं। वैभव ने सीमित ओवरों के खेल में लगातार रनों की बारिश की है। अब उन्हें चयनकर्ता रेड बॉल क्रिकेट में भी प्रमोट करना चाहते हैं। इस वजह से उन्हें 15 साल की उम्र में उपकप्तान बनाया गया।
भारतीय क्रिकेट का भविष्य तैयार करने की कोशिश
भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों से युवा खिलाड़ियों को जल्दी जिम्मेदारी देने का ट्रेंड देखने को मिला है। इसका उद्देश्य भविष्य के लिए मजबूत नेतृत्व तैयार करना है।
यदि किसी खिलाड़ी में कम उम्र से ही नेतृत्व के गुण दिखाई देते हैं, तो उसे शुरुआती दौर में जिम्मेदारी देकर मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाता है। वैभव को उपकप्तान बनाना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का स्क्वाड
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार।
Also Read:- कल लॉन्च होगा Realme Narzo 100x स्मार्टफोन, जानें फीचर्स





