WPL 2024: मुंबई इंडियंस की दहाड़ जारी, गुजरात को 5 विकेट से हराया

0
20

WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2024 के अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर ली है। मुंबई के लिए इस सीजन यह लगातार दूसरी जीत है।

आपको बता दे कि मुंबई ने सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में हराया था, अब एमआई ने गुजरात टाइटंस को भी 5 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजीशन और अधिक मजबूत कर ली है।

वही मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आज एक बार फिर से कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 41 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा अमेलिया केर ने भी कप्तान का बेहतर साथ दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली है। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी ने मैच को आसानी से मुंबई इंडियंस की झोली में डाल दिया है।

मुंबई इंडियंस की पारी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी के लिए आई गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी और सिर्फ 3 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद 11 रन पर गुजरात ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। यहीं से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और अंत तक गिरते चला गया। गुजरात की टीम 20 ओवर के खेल के बाद सिर्फ 126 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग सकी।

गुजरात की पारी

गुजरात की ओर से आखिरी समय में तनुजा कंवर और कैथरीन ब्राइस ने पारी को बेहतर संभाला था। मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने सबसे शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। इसके अलावा शबनीम इस्माइल ने भी 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। इस कारण से गुजरात की टीम सिर्फ 126 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here