Himachal Pradesh के Kullu में ताश के पत्तों की तरह ढहे घर

0
7

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भयानक भूस्खलन से एक साथ कई मकान ढहने का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ताश के पत्तों की तरह बहुमंजिला मकान ही धराशायी हो गए।

सोशल मीडिया पर इस भूस्खलन पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ पर मकान कैसे ढह जाते हैं? वीडियो में देखा जा सकता है कि क्या बहुमंजिला मकान और क्या दूसरे मकान, सभी एक साथ गिरने लगते हैं और भयानक आवाज के साथ मलबा बहने लगता है।

कुल्लू में 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। यहां करीब 5-7 किलोमीटर तक रास्ता बेहद खराब हो चुका है। इसकी वजह से कई लोग फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल में कुछ दिनों तक बारिश कम होने के बाद एक बार फिर बारिश और भूस्खलन का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here