भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी, विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बेंगलुरु से दिल्ली जा फ्लाइट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी यात्रा कर रहे थे। बताया जार रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट की लैंडिंग भोपाल में कराई गई है। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी की वजह से विमान को लैंड कराना पड़ा।

आपको बता दें कि राहुल चार्टर्ड विमान से बेंगलुरु से दिल्ली जाने की कोशिश में थे। मगर फ्लाइट में आई तकनीकी समस्या के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। दोनों नेता इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

आज राहुल और सोनिया गांधी बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के बाद वे दिल्ली की ओर लौट रहे थे. इस बीच भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस खबर के मिलते ही कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद और शोभा ओझा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment