Giridih Bus Accident: गिरिडीह में नदी में गिरी बस, हादसे में तीन लोगों की मौत

0
4

Giridih Bus Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे तब हुआ जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस बराकर नदी में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि अभी अधिक जानकारी नहीं है क्योंकि बचाव और राहत अभियान जारी है।

डॉ. एसपी मिश्रा ने मीडिया से कहा, “घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।”

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here