Diwali Bouns 2022: कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया, सैलरी के साथ मिलेगा बोनस

0
152

Diwali Bouns 2022: केंद्र सरकार की ओर से आज की गई कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है, जिसके बाद में देश के लाखों कर्मचारियों के खाते में दिवाली से पहले 17,951 रुपये का पेमेंट किया जाएगा। करीब 11.27 लाख कर्मचारियों को यह राशि सैलरी के अलावा मिलेगी। यानी आपको सैलरी के साथ में 17,951 रुपये का पेमेंट मिलेगा।

बैठक में मिली मंजूरी

कैबिनेट की मीटिंग में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है। इसका फायदा अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। कैबिनेट बैठक में मंत्री ने बताया कि इससे अनुमानित तौर पर 1,832.09 करोड़ रूपये का वित्तीय भार रेलवे पर पड़ेगा।

अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी। बता दें बोनस का फायदा आरपीएफ को नहीं मिलेगा।

किन लोगों को मिलेगा ये पैसा?

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस के रूप में 17,951 रुपये का पेमेंट किया जाएगा। इसके अलावा ठाकुर ने यह भी बताया कि इसका फायदा सिर्फ पटरियों का रखरखाव करने वाले कर्मियों, रेल चालकों, गार्ड, स्टेशन मास्टर, निरीक्षक, तकनीशिन, तकनीकी सहायक, प्वायंट्समैन सहित समूह ‘सी’ कर्मियों को होगा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here