Homeन्यूज़KBC 14: कोमल गुप्ता को 75 लाख के सवाल पर छोड़ना पड़ा...

KBC 14: कोमल गुप्ता को 75 लाख के सवाल पर छोड़ना पड़ा गेम, जानिए क्या था प्रश्न

KBC 14: कोमल गुप्ता को 75 लाख के सवाल पर छोड़ना पड़ा गेम, जानिए क्या था प्रश्न :- रियलिटी क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत हुई रोल ओवर कंटेस्टेंट कोमल गुप्ता से शो में कोमल ने बताया कि वो वेट लिफ्टिंग करती हैं और उस समय केवल 11 साल की थीं, जब पहली बार अखाड़े में गई थीं। उन्होंने अपने पिता को अपनी प्रेरणा बताया। कोमल ने बताया कि उनके पिता ही उन्हें अखाड़े में लेकर गए थे और अब वो इसमें माहिर हो चुकी हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल पर मेडल भी जीते हैं। हॉट सीट पर पहुंचीं कोमल ने शो में 50 लाख रुपये जीते लेकिन वो 75 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। जानें क्या था सवाल और क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

75 लाख का सवाल

कौन बनेगा करोड़पति 14 में कोमल गुप्ता हॉटसीट पर विराजमान हुई। अमिताभ बच्चन से उनसे जब 75 लाख का सवाल पूछा था, तो वो इसका आंसर नहीं दे पाई। ये सवाल था- 1973 में अराबेला और अनीटा नाम के दो जीव, अंतरिक्ष में क्या करने वाले पहले जीव बनें? घोंसला बनाना, एक जाल बुनना, पंखों के जरिए उड़ना या फिर जन्म देना। इसपर कोमल ने क्विट कर लिया।

जानिए क्या था सवाल

इस सवाल का जवाब था- जाल बुनना. कोमल गुप्ता अपने घर 50 लाख रुपए घर लेकर गई। वहीं, कोमल का एक प्रोमो वायरल हुआ था, जिसमें उनके घरवाले कोमल के किस्से बताते है। कोमल ने खुलासा किया कि वह 11 साल की थी जब वह पहली बार अपने पिता के साथ एक अखाड़े में गई और प्रशिक्षण शुरू किया। उसने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में पदक जीते है।

नहीं बची थी कोई लाइफलाइन

कोमल इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं और ना ही उनके पास कोई लाइफलाइन बाकि थी। इसके चलते उन्होंने रिस्क ना लेते हुए शो क्विट करने का फैसला किया। इस सवाल का सही जवाब है B. एक जाल बुनना।

यह भी पढ़ें….

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here