आईपीएल इतिहास में मुंबई का सबसे खराब प्रदर्शन, पहली बार

0
570
MI vs LSG
Mumbai Indians openers Rohit Sharma and Ishan Kishan entering the FOP during match 26 of the TATA Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Mumbai Indians and the Lucknow Super Giants held at the Brabourne Stadium (CCI) in Mumbai on the 16th April 2022Photo by SAMUEL RAJKUMAR / Sportzpics for IPL

MI vs LSG : मुंबई की टीम अपने पिछले छह मैच हार चुकी है। वहीं, लखनऊ की टीम अब तक छह मैच में से चार मैच जीत चुकी है। वहीं, दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी।

लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आईपीएल 2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 103 रन की नाबाद पारी खेली। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने तीन विकेट झटके।

आखिरी दो ओवर में मुंबई को जीत के लिए 43 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में जेसन होल्डर के ओवर में मुंबई ने 17 रन बटोरे। आखिरी छह गेंदों पर मुंबई को 26 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर की पहली गेंद जयदेव उनादकट रन आउट हुए। वे छह गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बना सके। इसके बाद मुरुगन अश्विन ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर अश्विन (6) रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद पर चमीरा ने पोलार्ड को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वे 14 गेंदों पर 25 रन बना सके। आखिरी ओवर में मुंबई की टीम सात रन बना सकी।

यह मुंबई की इस सीजन में लगातार छठी हार है। आईपीएल इतिहास में पहली बार टीम शुरुआती लगातार छह मैच हारी है। इससे पहले 2014 में टीम शुरुआती लगातार पांच मैच हारी थी। इस हार के साथ मुंबई पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। टीम को अब यहां से सभी मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here