Homeन्यूज़Swati Maliwal संग बदसलूकी मामले में संजय सिंह ने बताया पूरा सच

Swati Maliwal संग बदसलूकी मामले में संजय सिंह ने बताया पूरा सच

Swati Maliwal: दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्वाति मालीवाल के हमले के आरोपों पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल एक निंदनीय घटना हुई थी। मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वे ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं, तभी विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई करेंगे।

Swati Maliwal केस में संजय सिंह का खुलासा

सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की पूरी जानकारी दी। संजय सिंह ने बताया कि कल एक घटना हुई थी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार जो अरविंद केजरीवाल के पीए हैं, उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया था। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और घटना में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संजय सिंह ने बताई एक-एक बात

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। वह ड्राइंग रूम में बैठी थीं। तभी केजरीवाल के पीए विभव कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ बदतमीजी की। स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी 112 पर कॉल कर दिल्ली पुलिस को दी। संजय सिंह ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

यह भी पढ़ें…

421km रेंज वाली Tata Punch EV की जाने खूबियां

32MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo X Fold 3 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए खासियत

Sushil Kumar Modi Death: पटना आएगा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, बीजेपी के सारे कार्यक्रम रद्द

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News