IPL 2024 में क्या हार्दिक खेलते नजर नहीं आएंगे? MI की कमान कौन सभालेगा

0
6

IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन के बाद अब तो सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा है, वो आईपीएल की है। आईपीएल ऑक्शन के पहले एक ऐसा फैलसा हुआ जिसने क्रिक्रेट फैंस को हैरान कर दिया। यह फैसला की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौपना है। इसके बाद से मुंबई इंडियंस को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा जिसका नतीजा यह रहा कि मुंबई की टीम को फैन फॉलोइंग में जबरदस्त गिरावट आई।

अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है की अगर हार्दिक नही खेलेंगे तो टीम की कमान कौन सभाले गा, अब सवाल यह उठता है की क्या रोहित शर्मा को कप्तानी सौपी जायेगी। अब कप्तानी को लेकर लोगो में सस्पेंस बना हुआ है।

IPL 2024 में क्या नही खेलेंगे हार्दिक?

ICC वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। चोट की वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रखा गया।

जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी वे नही खेलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा कि हार्दिक की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है। सवाल यह है कि हार्दिक पांड्या कब तक फिट हो जाएंगे।

कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का कप्तान

आपको बता दे कि अगर हार्दिक पांड्या शारीरिक रूप से फिट नहीं हो पाते है तो मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा, यह सबसे बड़ा सवाल है। MI ने रोहित शर्मा को कप्तानी से पहले ही हटा दिया है। क्या रोहित शर्मा बतौर कप्तान खेलना पसंद करेंगे, वही अगर रोहित कप्तानी के लिए तैयार नहीं हुए तो फिर सूर्य कुमार यादव को कप्तानी सौपी जायेगी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here