SRH ने MI के खिलाफ बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर?

SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए हैं। हैदराबाद ने टूर्नामेंट में सबसे बड़ा टोटल बनाने के मामले में आरसीबी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आरसीबी ने 2013 में 263 रनों का टोटल बनाया था।

हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े। हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक 63 और हेड ने 62 रनों की पारी खेली। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 278 रन बनाने है।

हैदराबाद की इस ताबड़तोड़ पारी की शुरुआत ट्रेविस हेड ने शुरुआत की, जिसको अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने आगे बढ़ाया। क्लासेन ने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 80* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक ने 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 63 रन और हेड ने 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 गेंदों में 62 रन बनाए।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment