JioBook Laptop: सबसे सस्ता लैपटॉप Jio Book, कम कीमत में भरपूर फीचर्स

0
297

JioBook Laptop: भारत में सबसे बड़े सब्सक्राइबर बेस वाली टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio एक सस्ता लैपटॉप Jio Book जल्द लॉन्च करने वाली है। इस लैपटॉप की मदद से उन यूजर्स को फायदा मिलेगा, जिन्हें लैपटॉप की जरूरत तो है लेकिन वे ज्यादा खर्च नहीं कर सकते। कंपनी 4G सेवाएं लॉन्च करने के बाद सस्ता JioPhone लेकर आई थी, जो भारतीय मार्केट में सफल रहा था। कंपनी जियो बुक के साथ वैसी ही सफलता दोहराने की कोशिश करेगी।

जानकारी के मुताबिक JioBook अक्टूबर 2022 में ही लॉन्च होगा। लेकिन पहले यह स्कूलों और सरकारी संस्थानों में काम करने वाले लोगों को ही दिया जाएगा। इसके बाद इसे मार्केट में उतारने की तैयारी है। पहले केवल इसका 4G वर्जन ही आ रहा है। इसके 5G वर्जन पर अभी काम चल रहा है।

यह होंगी खासियत

सबसे सस्ता लैपटॉप Jio Book लॉन्च करेगी रिलायंस जियो, कीमत आपकी उम्मीद से भी कम

यह 4जी अनेबल्ड JioBook होगा। Jio ने इसे Qualcomm (QCOM.O) और Microsoft के साथ मिलकर बनाया है। इसकी कीमत 15 हजार और टैक्स अतिरिक्त रहने का अनुमान है।

Reliance JioBook to Launch Soon: Find Specifications and Price

JioBook में आर्म लिमिटेड टेक्नोलॉजी की प्रोसेसर चिप लगी है। इसमें JioOS और Windows OS है। JioBook का निर्माण भारत में Flex द्वारा किया जा रहा है। इसमें टच की पैड होगा। कैमरा व वीडियो कॉल सुविधा भी होगी।

यह भी पढ़ें…

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here