32MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए OPPO Find X7 और OPPO Find X7 Ultra

OPPO Find X7 Series: ओप्पो कम्पनी ने भारतीय बाजार में अपने OPPO Find X7 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन OPPO Find X7 और OPPO Find X7 Ultra को पेश किया है। दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

OPPO Find X7 Specifications

फीचर्स की बात करें, तो OPPO Find X7 फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 2780 × 1264 पिक्सल है। वहीं, इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

OPPO Find X7 Camera

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसमें एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। इसके अलावा, इसमें एक 64MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

OPPO Find X7 Battery

फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

OPPO Find X7 Series

OPPO Find X7 Ultra Specifications

OPPO Find X7 Ultra स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाये तो इस फोन में आपको 6.82 इंच का QHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512 तक की स्टोरेज मिलती है।

OPPO Find X7 Ultra Camera

फोटोग्राफी के लिए फोन में 1 इंच 50MP का Sony LYT 900 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इस कैमरा सेंसर का साइज 1 इंच का है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP Sony LYT 600 अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 50MP Sony IMX 890 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, 50MP Sony IMX 858 पेरिस्कप टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

OPPO Find X7 Ultra Battery

OPPO Find X7 Ultra बैटरी बैकअप की बात की जाये तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल है।

OPPO Find X7 Series Price

OPPO Find X7 फोन की शुरुआती कीमत 3,999 yuan (लगभग 47,495 रुपये) है। इस फोन में Purple, Black, Silver और Sky Blue कलर ऑप्शन मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल की कीमत 5,999 yuan (लगभग 71,200 रुपये) है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment