CM Yogi आज प्रयागराज में, 23 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

0
356
CM Yogi

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लगभग पौने तीन घंटे प्रयागराज में रहेंगे। मुख्यमंत्री कौशाम्बी से हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड आएंगे। यहां से सीधे लूकरगंज में भूमि पूजन करने जाएंगे। वहां से लीडर प्रेस मैदान के कार्यक्रम में आएंगे। यहां मुख्यमंत्री 89.60 करोड़ की आठ योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 68.13 करोड़ की कुल 23 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें जल निगम की योजनाएं शामिल नहीं हैं।

लीडर प्रेस मैदान में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी देंगे और सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री कायस्थ पाठशाला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से बम्हरौली एयरपोर्ट जाएंगे और शाम 5:30 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को लूकरगंज में जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एडीएम सिटी मदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here