Homeन्यूज़Stock Market : सेंसेक्स 872 अंक गिरा, निफ्टी 17500 के नीचे

Stock Market : सेंसेक्स 872 अंक गिरा, निफ्टी 17500 के नीचे

Stock Market : कमजोर ग्लोबल संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में गिरावट से बिकवाली से बाजार में दबाव बना। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 872 अंक टूटकर 58,774 अंकStock Market Closing जबकि निफ्टी 268 अंक गिरकर 17,491 के स्तर पर क्लोज हुआ। बाजार में कमजोरी से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। आज उनकी दौलत 3.70 लाख करोड़ रुपये डूब गई।

आज के कारोबार में निफ्टी में Tata Steel (4.85%) टॉप लूजर रहे। जबकि टाटा कंज्यूमर टॉप गेनर रहे। BSE पर आज 3,706 शेयरों में ट्रेडिंग हुई.। इसमें से 1,256 शेयर हरे निशान जबकि 2,283 शेयर लाल निशान में रहे। 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अमेरिकी बाजार में गिरावट

शुक्रवार की बिकवाली के बाद अमेरिकी स्‍टॉक फ्यूचर्स कमजोर नजर आए हैं। इसके पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही। शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्‍स में 1.29% गिरावट रही और यह 4,228.48 के स्‍तर पर बंद हुआ। डाउ जोन्स में 292 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और यह 33,706.74 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्‍डेक में 2% गिरावट रही और यह 12,705.22 के लेवल पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें….

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here