Vivo V70 FE: वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में Vivo V70 FE स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। यह कंपनी की V सीरीज का लेटेस्ट “FE” (Fashion Edition) स्मार्टफोन है।
Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Vivo V70 FE Specifications
Display: कंपनी ने वीवो के फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 1900 Nits की ब्राइटनेस मिलती है।
Processor: Vivo V70 FE फोन में आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Battery: Vivo V70 FE फोन की बैटरी बैकअप की बात करे तो इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गए है, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।
Vivo V70 FE Price in India
कीमत की बात करें, तो Vivo V70 FE फोन को कंपनी ने 37,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।
फोन की सेल 7 अप्रैल से भारत में शुरू होगी, जिसे आप Flipkart, Amazon व Vivo के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने फोन मे Northern Light Purple और Moonshine Blue कलर ऑप्शन पेश किए हैं।
Also Read:- 6,300mAh बैटरी और 32MP कैमरे के साथ Poco C85x 5G स्मार्टफोन लॉन्च


