HomeTechnologyOppo F31 Pro Plus 5G स्मार्टफोन को सस्ते में घर लाने का...

Oppo F31 Pro Plus 5G स्मार्टफोन को सस्ते में घर लाने का ज़बरदस्त मौका

Oppo F31 Pro Plus 5G: अगर आप भी एक नए स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो ओप्पो कंपनी आपके लिए Oppo F31 Pro+ 5G स्मार्टफोन को बेहद कम दामों में लाने का मौका दे रही है। आप Vijay Sales के तहत और भी कंपनियों के फोन को कम कीमत में ख़रीद सकते हैं।

Oppo F31 Pro Plus स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी से लैस है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Oppo F31 Pro Plus 5G Specifications

Display: ओप्पो एफ31 प्रो प्लस को 6.8 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसका रेजलूशन 2800 × 1280 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस पर AGC DT-Star D+ कवर ग्लास लगा है।

Processor: कंपनी ने Oppo F31 Pro+ में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इस चिप के साथ Adreno GPU 7 भी मिलता है। इस डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम मिलती है।

Camera: Oppo F31 Pro+ स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का वाइड एंगल लेंस है। यह ऑटो-फोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 32MP का कैमरा दिया है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, पैनोरामा, डुअल-व्यू, स्टिकर, स्क्रीन फिल और टाइम-लैप्स जैसे फंक्शन मिलते हैं।

Battery: ओप्पो का यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी से लैस है। इसको 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Proximity के साथ-साथ Ambient light, Color temperature, E-compass और Accelerometer भी दिया गया है।

Oppo F31 Pro Plus 5G Price in India

Oppo F31 Pro+ इस वक्त Vijay Sales पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन का 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल 34,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

SBI और IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से ओप्पो एफ31 प्रो प्लस को खरीदने पर 3300 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर 6 महीने की 4,950 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। इस पर एक्सचेंज डील भी है।

Also Read:- BSNL 5G कब आएगा भारत में? जानें पूरी अपडेट


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular