iQOO के लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में स्टार्ट हो चुकी है। इस फोन में आपको कई एडवांस फीचर्स के साथ इसका डिज़ाइन भी काफी तगड़ा दिया गया है। टॉप फीचर्स की बात करें, तो इस मोबाइल फोन में सोनी का 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग से लैस 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं आईकू फोन की कीमत, उस पर मिलने वाले ऑफर और फीचर्स…
iQOO Z11 Lite 5G Specification
iQOO Z11 Lite फोन में 6.74 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और टियरड्रॉप नॉच मिलती है।
iQOO Z11 Lite फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 से लैस OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
वीडियो रिकॉर्ड करने और शानदार फोटो क्लिक करने के लिए आईकू के इस मोबाइल फोन में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इसको 44 वॉट फास्ट चार्जिंग। इसके अलावा, बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसे IP65 की डस्ट व स्प्लैश रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।
iQOO Z11 Lite 5G Price and Offers
iQOO Z11 Lite 5G फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये रखी गई है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,499 रुपये में मिलेगा। वहीं 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 24,499 रुपये है। ऑफर पर नजर डालें, तो इस स्मार्टफोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Also Read:- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने पुलिस पर समर्थकों को परेशान करने का लगाया आरोप





