HomeNewsरक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर की सुविधा, एक साथी को भी फ्री यात्रा

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि महिला के साथ यात्रा करने वाले एक साथी को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं को रक्षाबंधन पर अपने भाइयों और परिवार से मिलने में आसानी देना है। इससे त्योहार के दौरान महिलाओं को यात्रा के खर्च से भी राहत मिलेगी।परिवहन मंत्री रविवार को बलिया में आयोजित रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की सभी बसों में जीवनभर मुफ्त सफर की सुविधा देने का प्रस्ताव तैयार है।

दयाशंकर सिंह के मुताबिक, इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि परिवहन निगम को बुजुर्ग महिलाओं की मुफ्त यात्रा के बदले भुगतान के लिए दी जाएगी।

परिवहन विभाग की ओर से रक्षाबंधन के दौरान बसों की उपलब्धता और व्यवस्था को बेहतर रखने पर भी जोर दिया गया है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

मुख्य बाते

  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा।
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर।
  • महिला के साथ एक साथी को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा।
  • त्योहार पर घर जाने वाली महिलाओं को राहत।
  • लाखों बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा लाभ

लाखों बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं की मुफ्त यात्रा के खर्च की भरपाई के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इस सुविधा से 60 वर्ष से अधिक उम्र की लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार से मिलने, धार्मिक यात्राओं, सामाजिक कार्यक्रमों और जरूरी कामों के लिए आसानी से सफर कर सकेंगी।

सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक राहत देना और उनकी रोजमर्रा की यात्रा को आसान बनाना है।

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
मैं हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने मुझे पहचान दी और पत्रकारिता ने मेरी दिशा तय की। मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को एक पेशे के साथ-साथ समाज को देखने और समझने का माध्यम मानता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 समाज, राजनीति, संस्कृति और ज़मीनी सरोकारों से जुड़े सवालों को समझना और उन्हें अपनी भाषा में सामने रखना मेरी निरंतर कोशिश है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular