Sunday, September 6, 2026
HomeTechnology10000mAh बैटरी के साथ POCO X8 Power 5G हुआ लॉन्च, मिलेंगे गजब...

10000mAh बैटरी के साथ POCO X8 Power 5G हुआ लॉन्च, मिलेंगे गजब फीचर्स

POCO X8 Power 5G: पोको कंपनी भारतीय बाजार में सस्ते व दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन को लेकर काफी चर्चा में रहती है। इसी क्रम में कंपनी ने भारत में POCO X8 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने POCO X8 5G POCO X8 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

POCO X8 Power 5G स्मार्टफोन में आपको 10000mAh की बड़ी बैटरी के साथ इस मोबाइल में 1.5K स्क्रीन, 50MP कैमरा, 32MP सेल्फी सेंसर और Snapdragon प्रोसेसर की पावर भी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैंबारे इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

POCO X8 Power 5G की कीमत

Poco X8 Power 5G मोबाइल को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹35,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 रखी गई है।

POCO X8 Power 5G फोन की बिक्री 11 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह फोन येल्लो और ब्लैक कलर में आता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत 2,000 कूपन डिस्काउंट और 1 हजार बैंक/एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी पा सकते हैं।

POCO X8 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स

Poco X8 Power 5G स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर के साथ Adreno 812 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 2.2/256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X8 Power 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस है।

Poco X8 Power 5G स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 100W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Poco X8 Power 5G अन्य फीचर्स

डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.44 मिमी, चौड़ाई 78.27 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 229 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है।

Also Read- नया स्मार्टफोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post