Monday, September 7, 2026
HomeTechnologyiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

iQOO Z11xa 5G: iQOO कंपनी अपने स्मार्टफोन को लेकर भारत में लगातार ख़बरों में बना रहता है। इसी बिच कंपनी ने भारत में iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Turbo 5G चिपसेट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

iQOO Z11xa 5G की कीमत

iQOO Z11xa 5G मोबाइल की कीमत की बात करें तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट फोन की कीमत 27,499 रुपये रखी गई है। फोन Titan Black और Prismatic Green रंगों में उपलब्ध होगा। iQOO Z11xa 5G की सेल भारत में 14 सितंबर से शुरू होगी। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। यह डिवाइस Amazon Specials के तौर पर उपलब्ध होगा।

iQOO Z11xa 5G स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z11xa 5G में आपको 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 2344 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G से लैस किया गया है जिसके साथ में 8GB रैम है, और 128GB की स्टोरेज मिलती है। यह वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो आईकू के Z11xa 5G में रियर साइड में डुअल कैमरा मिलता है। फोन में Sony IMX852 सेंसर के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके सपोर्ट में 2MP बोके सेंसर ब्रांड ने दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स को फ्रंट में 32MP का कैमरा संभालता है। कहा गया है कि फोन दोनों ही, फ्रंट और रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन में आपको 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में फोन पर 6 घंटे बात की जा सकती है। फोन में बाईपास चार्जिंग और रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

iQOO Z11xa 5G के अन्य फीचर्स

iQOO Z11xa 5G फोन में अन्य फीचर्स के तौर पर डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस का सपोर्ट है। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स इसमें लगे हैं। फोन सिक्योरिटी की जिम्मेदारी साइड में मिलने वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर पर डाली गई है। कंपनी ने फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP68, IP69 रेट किया है।

Also Read- 8वें वेतन आयोग से पहले दिवाली बोनस पर बड़ा अपडेट, बदला फॉर्मूला तो ₹7 हजार से ₹46 हजार पार पहुंच सकती है रकम


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post