Tuesday, September 8, 2026
HomeTechnologyOnePlus N6 Lite: 18 हजार रुपये से कम में आ सकता है...

OnePlus N6 Lite: 18 हजार रुपये से कम में आ सकता है OnePlus का सबसे सस्ता फोन, इसी महीने लॉन्च की उम्मीद

OnePlus N6 Lite Launch: प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए मशहूर OnePlus अब बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की N Series में OnePlus N6 और OnePlus N6x के बाद अब एक और सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च होने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि यह फोन कंपनी का अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है।

इसी महीने हो सकता है लॉन्च

OnePlus N6 Lite को लेकर टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की है। लीक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन सितंबर 2026 के दौरान भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में सितंबर के आखिरी सप्ताह में इसकी बिक्री शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

18 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

OnePlus N6 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत हो सकती है। लीक के अनुसार, फोन को 18,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन जाएगा।

इससे पहले कंपनी ने OnePlus N6x 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। बाद में इसकी कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई और यह 20,999 रुपये तक पहुंच गई। ऐसे में N6 Lite की कम कीमत इसे बजट स्मार्टफोन बाजार में खास बना सकती है।

OnePlus N6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं

फिलहाल OnePlus N6 Lite के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और रैम-स्टोरेज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कंपनी के मौजूदा N6x 5G को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए फोन में भी कुछ फीचर्स बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर दिए जा सकते हैं।

OnePlus N6x 5G के प्रमुख फीचर्स

OnePlus N6x 5G में Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। फोन में 6nm फैब्रिकेशन पर तैयार MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन में हीटिंग को नियंत्रित करने के लिए 5300mm² VC चैंबर भी दिया गया है।

7000mAh की बड़ी बैटरी

बैटरी के मामले में OnePlus N6x 5G काफी दमदार है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी लंबे समय तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है। फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ Reverse Charging की सुविधा भी मिलती है।

120Hz डिस्प्ले

OnePlus N6x 5G में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें Aqua Touch तकनीक भी दी गई है, जिससे गीले हाथों से स्क्रीन इस्तेमाल करना आसान होता है।

13MP कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13MP मेन कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। फोन में 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

क्या N6 Lite बनेगा बजट सेगमेंट का नया विकल्प?

अगर OnePlus N6 Lite को 18 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च करता है, तो कंपनी की N Series को बजट सेगमेंट में बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि, फोन की असली कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि OnePlus की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। फिलहाल N6 Lite से जुड़ी जानकारी को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

0x डिजिटल जूम का सपोर्ट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

क्या N6 Lite बनेगा बजट सेगमेंट का नया विकल्प?

अगर OnePlus N6 Lite को 18 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च करता है, तो कंपनी की N Series को बजट सेगमेंट में बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि, फोन की असली कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि OnePlus की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। फिलहाल N6 Lite से जुड़ी जानकारी को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

READ MOREयूपी न्यूज़: गांवों में शादी-मुंडन के लिए बनेगा सस्ता उत्सव भवन, 71 क्षेत्रों में पहले चरण का काम शुरू

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
मैं हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने मुझे पहचान दी और पत्रकारिता ने मेरी दिशा तय की। मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को एक पेशे के साथ-साथ समाज को देखने और समझने का माध्यम मानता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 समाज, राजनीति, संस्कृति और ज़मीनी सरोकारों से जुड़े सवालों को समझना और उन्हें अपनी भाषा में सामने रखना मेरी निरंतर कोशिश है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post