OPPO A7 Pro 5G: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाले फोन की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए OPPO कंपनी ने OPPO A7 Pro 5G को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन खासतौर पर अपनी 8000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और IP69K रेटिंग को लेकर चर्चा में है। फोन को MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
OPPO A7 Pro 5G की कीमत
OPPO A7 Pro 5G को चीन में दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 2,199 युआन है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 31,000 रुपये बैठती है। वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2,499 युआन में लॉन्च हुआ है, जिसकी भारतीय कीमत करीब 35,300 रुपये होती है।
फिलहाल कंपनी ने OPPO A7 Pro 5G को चीन में लॉन्च किया है। भारत में इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

OPPO A7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले की बात करें तो OPPO A7 Pro 5G में 6.57 इंच की 1.5K Flexible OLED स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2372 × 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। ऐसे में वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और गेमिंग के दौरान स्क्रीन का अनुभव बेहतर रहने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन में हैवी प्रोसेसिंग के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए 4300mm VC Cooling System भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO A7 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ दिया गया है। इसके साथ एक AI लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
OPPO A7 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को अपेक्षाकृत तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
फोन की मजबूती भी इसकी खासियतों में शामिल है। OPPO A7 Pro 5G को IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिली है। इससे फोन को धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है, जबकि IP69K रेटिंग गर्म और हाई-प्रेशर लिक्विड से सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
अन्य फीचर्स
फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में IR Blaster, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 300% Super Volume Mode भी दिया है।
Also Read- Vivo Y400 5G मोबाइल पर बम्पर डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल






