Thursday, September 17, 2026
HomeTechnologyOPPO K14 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेंगी 7,000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO K14 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेंगी 7,000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO K14 Lite: ओप्पो कंपनी ने भारतीय बाजार में OPPO K14 Lite स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। अगर आप बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहें है। तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन की कीमत भी बेहद कम है।

OPPO K14 Lite स्मार्टफोन में 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले, प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट के साथ फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फ़ोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

OPPO K14 Lite Price

Oppo K14 Lite मोबाइल को भारत में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर इंस्टेंट 1,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,999 हो जाएगी। इसके अलावा ऑप्शल 3 मीहने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए आधिकारिक ओप्पो ई स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसे स्टोन ब्राउन और फैदर पर्पल कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है।

OPPO K14 Lite Specifications

Display: OPPO K14 Lite स्मार्टफोन को 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.8 GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो OPPO K14 Lite मोबाइल के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

Battery: OPPO K14 Lite मोबाइल में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इसकी लंबाई 166.5 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 215 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Also Read- Flipkart Jobs 2026: त्योहारी सीजन से पहले 2.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, 75 हजार को पहली बार मिलेगा काम


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post