Kasganj News: रंगरलिया मानते हुए डॉक्टर पत्नी को दो लड़कों के साथ पति ने पकड़ा, फिर हुआ ये…

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति को धोखा देकर सरकारी महिला चिकित्सक रंगरलिया मना रही थी। पति ने घरवालों के साथ मिलकर उसे एक होटल के कमरे से दो युवकों के साथ पकड़ लिया। इससे पहले कुछ अलग अवस्था मे यह तीनो होटल के बाथरूम मे छिपे पाए गए। इसके बाद उनकी पिटाई की गई। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

डॉक्टर पत्नी को दो लड़कों के साथ पति ने पकड़ा

मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। वह क्षेत्र के ही एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। महिला के दोनो आशिको का शान्ति भंग मे चालान किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं, डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति काफी समय से अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। बुधवार को एक होटल में महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई।

जब इसकी जानकारी डॉक्टर पति को हुई तो वह पूरे परिवार के साथ होटल पहुंच गया और तीनों को एक साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। पति ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी के युवकों से अवैध संबंध थे। ससुराल वालों को समझाया और शिकायत की तो उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। करीब एक साल पहले महिला ससुराल छोड़कर कहीं और रहने लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

यौन शोषण मामले में आरोप तय होने पर Brij Bhushan Sharan Singh का पहला बयान आया सामने

जेल से बाहर आए Arvind Kejriwal, आप कार्यकर्ताओं में जश्न

दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में धमाल मचा रहा Motorola G34 5G फ़ोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment