IND vs AFG T20: कोहली का दिखा विराट रूप, खेली नाबाद 122 रनों की विस्फोटक पारी

0
229

IND vs AFG T20: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में गुरुवार को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह अंतिम मैच है और दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म करना चाहेंगी। टीम इंडिया को पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से हार मिली थी। वहीं, अफगानिस्तान को पहले श्रीलंका और फिर पाकिस्तान ने हराया।

भारत ने बनाए 212 रन

भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत 16 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने छह रन बनाए।

कोहली का शतक

विराट कोहली का इंतजार खत्म हो गया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोहली का टी20 में यह पहला शतक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 71वां सैंकड़ा है। विराट ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में नवंबर 2019 में लगाया था।

यह भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here