Monday, September 14, 2026
HomeNewsलखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 79...

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 79 हुए; जानें गंभीर लक्षण

New H1N1 patients in Lucknow: राजधानी लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में H1N1 के 6 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। नए मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है।

अब तक 30 मरीज अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में H1N1 संक्रमण के चलते अब तक 30 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वहीं, 28 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गंभीर लक्षण दिखने पर RT-PCR जांच

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक H1N1 के मरीजों में यदि गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं तो RT-PCR जांच कराई जाती है। वहीं, सामान्य लक्षण वाले मरीजों में हर स्थिति में RT-PCR जांच जरूरी नहीं मानी जाती।

गंभीर लक्षणों में सीने में दर्द, सांस फूलना, बेहोशी, नाखूनों का नीला पड़ना और बलगम में खून आना शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।

भीड़ से बचने और मास्क पहनने की अपील

H1N1 संक्रमण को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और संक्रमण के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खांसी, बुखार या अन्य सामान्य फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर गंभीर लक्षण विकसित होने पर तुरंत अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

READ MORE- Sugar Price Today: दिल्ली-कानपुर में 8.50 तक सस्ती हुई चीनी, जानें आज का रेट

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने पहचान दी और पत्रकारिता ने दिशा तय की।मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को सिर्फ़ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज को देखने, समझने और उसके सवालों को सामने लाने के माध्यम के रूप में देखता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 मैं समाज, राजनीति, ज़मीनी सरोकार के साथ वर्तमान में समसामयिक विषयों पर लिखता हूँ इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, डिफेंस, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, देश और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को सरल और सहज भाषा में पाठकों तक पहुंचाना मेरी लेखन शैली और विवेक की प्राथमिकता है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post