Tuesday, September 8, 2026
HomeUP Newsलखनऊ में ‘आओ सुनें-सुनाएं कहानी’ अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए...

लखनऊ में ‘आओ सुनें-सुनाएं कहानी’ अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए होंगी विशेष गतिविधियां

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बच्चों के भाषा विकास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। योगी सरकार की पहल पर 8 सितंबर को प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आओ सुनें-सुनाएं कहानी’ अभियान के तहत आज विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालवाटिका के बच्चों में भाषा कौशल विकसित करने के साथ उनकी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति की क्षमता को मजबूत करना है। बच्चों को कहानियों के माध्यम से सीखने का आनंद देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रोचक और उम्र के अनुरूप कहानियां सुनाई जाएंगी। कहानी सुनाने के बाद बच्चों से उससे जुड़े सवाल-जवाब किए जाएंगे, ताकि वे कहानी को समझने के साथ अपनी बात खुलकर कह सकें। बच्चों को कहानी के पात्रों और घटनाओं पर अपने विचार साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके अलावा कहानी से प्रेरित होकर चित्र बनाने जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इससे बच्चों को अपनी कल्पना को चित्रों के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

अभियान में अभिभावक, शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही DIET स्तर पर भी कहानी वाचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को कहानी, संवाद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने से उनके भाषा विकास के साथ सीखने की क्षमता को भी बेहतर बनाया जा सकता है। ‘आओ सुनें-सुनाएं कहानी’ अभियान के जरिए बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच देने और पढ़ने-सीखने के प्रति रुचि विकसित करने पर जोर रहेगा।

READ MORE- 50 साल पुरानी इमारत, बेसमेंट में चल रहा था काम… सत्य निकेतन हादसे में 7 मौतों के बाद उठे बड़े सवाल

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
मैं हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने मुझे पहचान दी और पत्रकारिता ने मेरी दिशा तय की। मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को एक पेशे के साथ-साथ समाज को देखने और समझने का माध्यम मानता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 समाज, राजनीति, संस्कृति और ज़मीनी सरोकारों से जुड़े सवालों को समझना और उन्हें अपनी भाषा में सामने रखना मेरी निरंतर कोशिश है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post