Vivo Y400 5G: अगर आप भी वीवो का स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो कंपनी Vivo Y400 5G स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर लेकर आई है। Vivo के इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। 91Mobiles के मुताबिक, ऑफर के तहत फोन के दोनों स्टोरेज वेरिएंट पर छूट दी जा रही है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Vivo Y400 5G की कीमत और ऑफर
Vivo Y400 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की लॉन्च कीमत ₹28,999 और 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत ₹31,999 रखी गई थी। अब ₹1,500 के बैंक डिस्काउंट के बाद इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹27,499 और ₹30,499 हो जाती है।
यह डिस्काउंट Axis Bank, Kotak Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI कराने पर उपलब्ध था। 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया था। ऑफर और कीमत समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले मौजूदा ऑफर जरूर जांचना चाहिए।
Vivo Y400 5G स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y400 5G फोन में में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo Y400 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। फोन में 8GB फिजिकल RAM के साथ 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी मिलता है, यानी जरूरत के समय वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Vivo Y400 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX852 OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP Bokeh कैमरा शामिल है। OIS की मदद से फोटो और वीडियो में हाथ के हल्के कंपन को कम करने में मदद मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार फोन फुल चार्ज होने पर 61 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W FlashCharge तकनीक दी गई है। इसके अलावा फोन में Smart Charging Engine 2.0 और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Vivo Y400 5G की एक खास खूबी इसकी IP68 और IP69 रेटिंग है। कंपनी के अनुसार फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें Underwater Photography फीचर भी मिलता है, जिससे पानी के अंदर फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं।
Also Read- लखनऊ में पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग






