Lava Bold N4 Pro 5G: लावा कंपनी ने भारतीय बाजार में Lava Bold N4 Pro 5G फोन को बेहद सस्ते दामों में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको कई तगड़े फीचर्स के साथ पावरफुल बैटरी देखने को मिल जाएगी। यह कम कीमत वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है।
Lava Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP AI रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें Unisoc T820 5G चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Lava Bold N4 Pro की कीमत
Lava Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन को 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने 13,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है। यहां इंट्रोडक्टरी का मतलब है कि यह रेट सीमित समय के लिए ही है, बार में फोन की कीमत बढ़ाई जा सकती है।
बहरहाल अभी तो 26 सितंबर से Lava Bold N4 Pro 5G फोन को अमेजन से 13,999 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से ग्राहकों को Free Service at Home भी दी जाएगी। ग्राहक Opulent Lilac और Monaco Blue कलर में से चुन सकते हैं।
Lava Bold N4 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Lava Bold N4 Pro 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर होने वाले मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देने की उम्मीद है। हालांकि, डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T820 5G चिपसेट मिलता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने 5 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल किया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Bold N4 Pro 5G Android 16 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N4 Pro 5G में 50MP AI Dual Rear Camera सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50MP AI Front Camera भी मिलेगा। कंपनी ने फोन के कैमरा को AI फीचर्स के साथ पेश किया है, जिससे यूजर्स फोटो और वीडियो के दौरान अलग-अलग स्मार्ट कैमरा फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
पावर बैकअप के लिए यह नया 5जी फोन तगड़ी 6000mAh Battery सपोर्ट करता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह फोन एक पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
Lava Bold N4 Pro के अन्य फीचर्स
कंपनी ने No Ads और No Bloatware एक्सपीरियंस का भी दावा किया है। यानी फोन में अनचाहे पहले से इंस्टॉल ऐप्स और विज्ञापनों को लेकर साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देने का दावा करती है। इसके अलावा Lava ने Free Service at Home की सुविधा भी दी है, जिसके तहत घर पर सर्विस उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
Also Read- UP Panchayat Election 2026: जानिए चुनाव कब होंगे? तारीख पर बड़ा अपडेट






