Saturday, September 19, 2026
HomeUP Newsयूपी में EVM से होंगे नगर निकाय चुनाव, वेयरहाउस के लिए जमीन...

यूपी में EVM से होंगे नगर निकाय चुनाव, वेयरहाउस के लिए जमीन की तलाश शुरू

UP Nagar Nikay Election: उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के भंडारण के लिए सभी 75 जिलों में सुरक्षित स्थान पर वेयरहाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तर्ज पर अब नगर निकाय चुनाव में भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के इस्तेमाल की योजना है। ईवीएम की खरीद के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। खरीद के बाद इन मशीनों को संबंधित जिलों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी।

इसी को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम वेयरहाउस के निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। आयोग ने गोंडा समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में ईवीएम की अनुमानित जरूरत के आधार पर भूमि चयन कर प्रस्ताव मांगा है। जिलों को करीब एक महीने के भीतर भूमि से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सुरक्षित स्थान पर बनेगा ईवीएम वेयरहाउस

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार ईवीएम के भंडारण के लिए चयनित जमीन सुरक्षित स्थान पर होनी चाहिए। वेयरहाउस में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने होंगे, ताकि चुनावी मशीनों को सुरक्षित रखा जा सके।

जिलेवार नगर निकाय चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की अनुमानित संख्या के आधार पर वेयरहाउस के लिए आवश्यक भूमि का आकलन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र की ओर से जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

भूमि का चयन होने के बाद संबंधित जिलों में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसके आधार पर वेयरहाउस निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

गोंडा में 716 ईवीएम की जरूरत

गोंडा जिले में मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 716 ईवीएम की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है। इन मशीनों के भंडारण के लिए आयोग ने करीब 8,000 वर्ग फीट जमीन का प्रस्ताव मांगा है।

गोंडा में वर्तमान में कुल 10 नगर निकाय हैं। इनमें नगर पालिका परिषद गोंडा, कर्नलगंज और नवाबगंज के अलावा नगर पंचायत तरबगंज, बेलसर, परसपुर, कटरा, खरगूपुर, धानेपुर और मनकापुर शामिल हैं।

सीमा विस्तार और नए निकाय का प्रस्ताव लंबित

गोंडा जिले में कुछ नगर निकायों के सीमा विस्तार और नए नगर पंचायत के गठन का प्रस्ताव भी लंबित है। नगर पालिका परिषद गोंडा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज और नगर पंचायत खरगूपुर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित बताया गया है।

इसके अलावा नगर पंचायत इटियाथोक के गठन की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है। ऐसे में भविष्य में नगर निकायों की संख्या और चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की जरूरत में बदलाव हो सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिलों से भूमि संबंधी प्रस्ताव मिलने के बाद ईवीएम वेयरहाउस की क्षमता और निर्माण से जुड़ी विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Read More-UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, एथेनॉल प्लांट से स्मार्ट स्कूल तक कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने पहचान दी और पत्रकारिता ने दिशा तय की।मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को सिर्फ़ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज को देखने, समझने और उसके सवालों को सामने लाने के माध्यम के रूप में देखता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 मैं समाज, राजनीति, ज़मीनी सरोकार के साथ वर्तमान में समसामयिक विषयों पर लिखता हूँ इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, डिफेंस, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, देश और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को सरल और सहज भाषा में पाठकों तक पहुंचाना मेरी लेखन शैली और विवेक की प्राथमिकता है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post