Sunday, September 20, 2026
HomeBreaking NewsDUSU Election Result 2026: ABVP ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत,...

DUSU Election Result 2026: ABVP ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। चार प्रमुख पदों में से तीन पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे। मतगणना 20 राउंड के बाद पूरी हुई।

अध्यक्ष पद पर यश डबास (ABVP) ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया। मीणा को 22,523 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 30,615 वोट मिले। उन्होंने ABVP के इशू मौर्य और NSUI के वीर छत्रथ को पीछे छोड़ा।

सचिव पद पर रिया छाबड़ी (ABVP) विजयी रहीं। उन्हें 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट प्राप्त हुए। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह (ABVP) ने जीत हासिल की। उन्हें 16,615 वोट मिले।

इस तरह DUSU के चार केंद्रीय पदों में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद ABVP के खाते में गए, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा। चुनाव में 18 सितंबर को मतदान हुआ था और कुल मतदान प्रतिशत 40.46% रहा।

DUSU 2026 के विजेता

  • अध्यक्ष: यश डबास — ABVP
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन — निर्दलीय
  • सचिव: रिया छाबड़ी — ABVP
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह — ABVP

READ MORE- DUSU Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर NSUI आगे, ABVP को एक सीट पर बढ़त; उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव में निर्दलीय-स्पेशल कैंडिडेट आगे

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने पहचान दी और पत्रकारिता ने दिशा तय की।मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को सिर्फ़ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज को देखने, समझने और उसके सवालों को सामने लाने के माध्यम के रूप में देखता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 मैं समाज, राजनीति, ज़मीनी सरोकार के साथ वर्तमान में समसामयिक विषयों पर लिखता हूँ इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, डिफेंस, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, देश और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को सरल और सहज भाषा में पाठकों तक पहुंचाना मेरी लेखन शैली और विवेक की प्राथमिकता है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post