Assistant Professor Recruitment 2026: सरकारी और अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1,936 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती में अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि महिला महाविद्यालयों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों, शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा और विषयवार पदों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
कब से कर सकते हैं अप्लाई?
UPESSC Assistant Professor भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स 7 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 11 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी. कमीशन के शेड्यूल के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बारे में और अधिक जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
How to Apply: जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
- सबसे पहले कैंडिडेट्स काे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- नए कैंडिडेट्स Create your OTR ID पर क्लिक करके अपनी ID बना लें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जहां आपको Assistant Professor Examination (Adv No- 04/2026) पर क्लिक करना है।
- इसके बाद OTR ID, मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर लाॅगइन करें।
- नाम, सिग्नेचर, फोटो और आईडी प्रूफ जैसी जानकारी दर्ज करके आप आगे की प्रोसेस कर सकते हैं।
- फॉर्म कंप्लीट होने के बाद इसका प्रिंट आउट जरूर रख लें।
क्या होनी चाहिए कैंडिडेट्स की एलिजिबिलिटी?
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास NET, SET, SLET या PhD की एलिजिबिलिटी होनी चाहिए। हालांकि अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए एलिजिबिलिटी की शर्तों में अंतर हो सकता है, इसलिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन चेक कर लें।
आवेदन से पहले OTR कराना जरूरी
इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्तों में से एक वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले OTR कराना अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें सबसे पहले संबंधित पोर्टल पर अपना OTR पूरा करना होगा।
OTR के माध्यम से अभ्यर्थी की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सिस्टम में दर्ज हो जाती है, जिससे भविष्य में आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना OTR पूरा कर लें और उसके बाद ही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करें।






