Saturday, September 12, 2026
HomeTechnology₹30 हजार के अंदर बेस्ट मोबाइल फोन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी...

₹30 हजार के अंदर बेस्ट मोबाइल फोन, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाले ये स्मार्टफोन

₹30 हजार के अंदर बेस्ट मोबाइल: फोन अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपका बजट करीब ₹30 हजार है, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में अब सिर्फ सामान्य फीचर्स वाले फोन ही नहीं, बल्कि बड़े डिस्प्ले, ज्यादा रैम-स्टोरेज, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भी मिल रहे हैं।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए 60-70 हजार रुपये या इससे ज्यादा खर्च करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में ₹30 हजार तक का सेगमेंट उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन गया है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। हमने इस लिस्ट में ऐसे पांच स्मार्टफोन शामिल किए हैं, जिनकी कीमत ₹30 हजार के आसपास है और जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक विकल्प हो सकते हैं।

1- Motorola Moto G Max

कीमत: ₹27,999

Motorola Moto G Max ₹30 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में शामिल है। इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऐसे यूजर्स जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया और फोटोग्राफी के लिए फोन चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प देखा जा सकता है।

2-Motorola Moto G Max स्पेसिफिकेशन

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.72 इंच
रैम6GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा32MP
कीमत₹27,999

3-Motorola Edge 70 Fusion

कीमत: करीब ₹27,217

Motorola Edge 70 Fusion इस प्राइस सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आने वाला विकल्प है। फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8GB और 12GB रैम जैसे विकल्प मिलते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में बड़ी बैटरी भी मिलती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

4-Realme P4 Power 5G

कीमत: ₹29,990

अगर आपकी प्राथमिकता सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है, तो Realme P4 Power 5G आपके लिए खास विकल्प हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh की बैटरी है। फोन में 6.80 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP का रियर कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

5-Realme P4 Power 5G स्पेसिफिकेशन

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.80 इंच
बैटरी10,001mAh
रियर कैमरा50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा16MP
कनेक्टिविटी5G
कीमत₹29,990

6-Infinix Note Edge

कीमत: ₹26,999

₹30 हजार से कम कीमत में Infinix Note Edge भी एक विकल्प है। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है।

बैटरी के लिए फोन में 6500mAh की क्षमता दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स इस फोन पर विचार कर सकते हैं।

7-Infinix Note Edge स्पेसिफिकेशन

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78 इंच
रैम8GB
स्टोरेज128GB
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा13MP
कीमत₹26,999

8-Redmi Note 15 Pro 5G

कीमत: ₹29,340

इस लिस्ट में Redmi Note 15 Pro 5G कैमरा और स्टोरेज के मामले में खास नजर आता है। फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6580mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 15 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच
रैम8GB
स्टोरेज256GB
बैटरी6580mAh
रियर कैमरा200MP + 8MP
फ्रंट कैमरा20MP
कनेक्टिविटी5G
कीमत₹29,340

कौन सा फोन किसके लिए बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा है तो Redmi Note 15 Pro 5G का 200MP कैमरा आकर्षक विकल्प है। वहीं सबसे बड़ी बैटरी चाहिए तो Realme P4 Power 5G अपनी 10,001mAh बैटरी के कारण अलग नजर आता है। बड़ी बैटरी और ज्यादा रैम के साथ Infinix Note Edge भी एक विकल्प है। वहीं Motorola के दोनों फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकते हैं जो डिजाइन, रोजमर्रा की परफॉर्मेंस और संतुलित फीचर्स चाहते हैं।

₹30 हजार के बजट में स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास अब कई विकल्प हैं। हालांकि फोन खरीदने से पहले कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर अपडेट, स्टोरेज और मौजूदा कीमत की तुलना जरूर करनी चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बैंक ऑफर और डिस्काउंट के कारण वास्तविक कीमत में बदलाव भी हो सकता है।

READ MORE- सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

Himanshu Dubey
Himanshu Dubeyhttps://nation9network.com
हिमांशु दुबे पूर्वांचल की मिट्टी और अवध की तहज़ीब से निकलकर दिल्ली के दिल तक का सफ़र—जहाँ शब्दों ने पहचान दी और पत्रकारिता ने दिशा तय की।मीडिया और समाज को करीब से समझने की जिज्ञासा मुझे जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक ले गई, जहाँ मैंने मास मीडिया का अध्ययन किया। वर्तमान में मैं भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का छात्र हूँ और पत्रकारिता को सिर्फ़ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि समाज को देखने, समझने और उसके सवालों को सामने लाने के माध्यम के रूप में देखता हूँ। आज़मगढ़ | लखनऊ | दिल्ली | जम्मू 📍 मैं समाज, राजनीति, ज़मीनी सरोकार के साथ वर्तमान में समसामयिक विषयों पर लिखता हूँ इसके साथ ही टेक्नोलॉजी, डिफेंस, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, देश और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को सरल और सहज भाषा में पाठकों तक पहुंचाना मेरी लेखन शैली और विवेक की प्राथमिकता है। संपर्क: ✉️ iamhimanshu032@gmail.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post