Saturday, September 12, 2026
HomeTechnology18 सितंबर को लॉन्च होगा Lava Bold N4 Pro 5G, कीमत होगी...

18 सितंबर को लॉन्च होगा Lava Bold N4 Pro 5G, कीमत होगी बेहद कम

Lava Bold N4 Pro 5G: लावा कंपनी भारत में अपना बेहद सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन 18 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Lava Bold N4 Pro 5G फ़ोन के लॉन्च से पहले ही फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स और डिजाइन की जानकारी सामने आ चुकी है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि हो चुकी है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फ़ोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च डेट

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन को 18 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इससे यह भी कन्फर्म हुआ है कि फोन की बिक्री भारत में Amazon के जरिए की जाएगी। फोन को कम से कम गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Bold N4 Pro 5G की कीमत

Lava ने अभी तक Bold N4 Pro 5G की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह फोन कंपनी के मौजूदा Bold N4 लाइनअप में Pro मॉडल के तौर पर आएगा। इससे पहले Lava Bold N4 Lite को भारत में ₹8,099 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया Pro मॉडल बजट और मिड-रेंज 5G सेगमेंट को टारगेट कर सकता है।

Lava Bold N4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

Lava Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है कि पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 6000mAh बैटरी लगाई जाएगी। बड़ी बैटरी के साथ ही इस स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी और मोबाइल में यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया जाएगा। ब्रांड द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चला है कि यह अपकमिंग 5जी फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च होगा।

Lava Bold N4 Pro 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा रहा है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं हमारा अनुमान है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस लावा 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगाया जा सकता है।

Lava Bold N4 Pro 5G फोन को कंपनी स्टॉक एंड्रॉयड ओएस पर लेकर आएगी। यानी इसमें कोई थर्डपार्टी ऐप्स नहीं दी जाएगी और मोबाइल में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को Unisoc T8200 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4GB RAM और 6GB RAM देखने को मिल सकती है।

Also Read- इकोनॉमिक पावर और वर्ल्ड लीडर्स… दिल्ली से BRICS का पावर शो देखेगी दुनिया!


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post